ऑस्टियोपोरोसिस रोग किसकी कमी से होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:54

ऑस्टियोपोरोसिस को खोखली हड्डियों की बीमारी भी कहते हैं। ऐसी बीमारी, जिसमें हड्डियों की मजबूती और घनत्व कम होता जाता है। केजीएमयू के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गिरिश सिंह बताते हैं कि ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के कारण बोन मास (घनत्व) कम हो जाता है और हड्डियां भुरभुरी हो जाती हैं। दरअसल हमारी हड्डियां कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन के अलावा कई प्रकार के मिनरल्स से बनी होती हैं। बढ़ती उम्र, पल्यूशन व बदलती लाइफ स्टाइल के साथ ये पोषक तत्व कम होने लगते हैं, जिससे हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि छोटी-सी चोट भी फ्रैक्चर का कारण बन जाती है। फ्रैक्चर ज्यादातर कूल्हे, कलाई या रीढ़ की हड्डी में होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info